नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में झूमे भक्तगण

रिपोर्ट-अमन रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

जे.आई.न्यूज/बदायूँ: -


श्री राधा माधव मन्दिर नई सराय पुलिस चौकी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। कथा व्यास पूज्य पंडित श्याम सुंदर शिवराम जी महाराज गोवर्धन धाम ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं राजा परीक्षित के प्रसंगों का मनोहर वर्णन सुनाया।

शिवराम जी ने कहा कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं, लेकिन समय रहते सुधार और प्रायश्चित आवश्यक है। अन्यथा वही गलती पाप का रूप ले लेती है। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का सार है, यह प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग का बोध कराती है। कथा व्यास ने राजा परीक्षित और ऋषि के श्राप के प्रसंगों के माध्यम से यह समझाया कि भक्ति ही जीवन की सबसे उत्तम साधना है, जो न केवल दुखों से मुक्ति दिलाती है बल्कि मोक्ष का मार्ग भी प्रशस्त करती है। इस अवसर पर महंत रवीन्द्र कुमार मिश्रा, केशव शर्मा, राजीव साहू, महेन्द्र गुप्ता, सनी गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, गौरव गुप्ता, सुमित रस्तोगी, सचिन गोयल, आलोक रस्तोगी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजक शुभम अग्रवाल ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया एवं कथा में ज्यादा से ज्यादा आने को कहा यह 15 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp