नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान के साथ देशभक्ति का दिया संदेश।*

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसबान बताते चलें भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को संस्कृत पाठशाला के मैदान से भव्य हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया यह तिरंगा यात्रा संस्कृत पाठशाला से चलकर नवादा, बाजार विल्सनगंज, तहसील पर पहुंच कर समाप्त हुई।

 इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल की छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य जन-जन में देशभक्ति की भावना जागृत करना और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान को याद दिलाना है, उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किए जिनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता तिरंगा यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहे, जिनमें जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक भारती, नगर अध्यक्ष पियूष महेश्वरी, अवढर शर्मा, सौरभ महेश्वरी, सचिन शर्मा, आदर्श सक्सेना, चौधरी पुत्तन आज़ाद, सुभाष गौड़, हिमांशु महेश्वरी,आदि भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp