नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

आईजीआरएस निस्तारण : यूपी का मुरादाबाद रेंज 10 महीने से नम्बर वन पोजीशन पे ! डीआईजी मुनिराज गोबू की अगुवाई में लगातार टॉप पर मुरादाबाद परिक्षेत्र ! 4 जिले फर्स्ट, रामपुर 39 वें पायदान पे

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। जनशिकायत निवारण प्रणाली की अक्टूबर महीने की रैंकिंग में यूपी का मुरादाबाद रेंज फिर नम्बर वन है। डीआईजी मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज गोबू की अगुवाई में आईजीआरएस पोर्टल पे आने वाले सभी सन्दर्भ समय रहते निष्पक्षतापूर्ण, गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किये जाने की एक्टिव वर्किंग के चलते मुरादाबाद रेंज तो उत्तर प्रदेश के अंदर फर्स्ट आया ही है साथ ही साथ मुरादाबाद परिक्षेत्र के संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर जिले भी फर्स्ट आये हैं। मुरादाबाद रेंज जनवरी माह से नम्बर वन की पोजीशन बनाये हुए है। मुरादाबाद रेंज का रामपुर जनपद अभी पिछड़ा चल रहा है। रामपुर जिले की 39 वीं रैंकिंग है। डीआईजी मुनिराज गोबू का जनसुनवाई पर पूरा फोकस है। छोटे से छोटे मामलों को भी डीआईजी बेहद संजीदगी से लेते हैं। लापरवाही पे कड़ा कदम उठाने को लेकर चर्चा में रहने वाले मुनिराज गोबू एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं। लोगों का कहना है कि मुनिराज गोबू आम जनता की ऑफलाइन व ऑनलाइन शिकायतों के सही, न्यायोचित, समयबद्ध निस्तारण पे लगातार जोर देते हैं। रेंज ऑफिस आने वाले फरियादियों की शिकायतों पर असरदार एक्शन लेते हैं। मुनिराज गोबू की एक्टिव वर्किंग के चलते ही मुरादाबाद रेंज पिछले दस महीनों से आईजीआरएस निस्तारण में अव्वल है। गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, बरेली जैसे बड़े जिलों के पुलिस कप्तान रह चुके मुनिराज गोबू ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश शासन की आईजीआरएस शिकायत निस्तारण प्रणाली के तहत जन शिकायत निस्तारण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp