*नगर पा० परिषद सहसवान में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उ०प्र० के अंतर्गत विकेंद्रीकृत प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अभियान*
बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा विकेंद्रीकृत ठोस प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महीने तक चलने वाला क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है आपको बता दें प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां ने बताया यह प्रशिक्षण 01अगसत 2025 से 30 अगस्त 2025 तक नगर के प्रत्येक वार्ड चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा इस श्रृंखला के तहत आज वार्ड नंबर 6 मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय नागरिकों को उनके घरों से निकलने वाले कूड़े कचरे को स्रोत पर ही पृथक(source segregation) करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त ट्रेनर्स ने नागरिकों को बताया कि कूड़े को किस प्रकार तीन वर्गों गीला (हरित डिब्बा) सूखा ( नीला डिब्बा) और स्वास्थ्य जोखिम युक्त-कचरा (लाल डिब्बा) अलग किया जाए ताकि नगर में अपशिष्ट प्रबंधन की की प्रक्रिया अधिक कुशल और पर्यावरण अनुकूल बन सके आपको बता दें आज के प्रोग्राम स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) विकेंद्रीकृत ठोस प्रबंधननगर के तहत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने स्वच्छता निरीक्षकों की देखरेख में इस प्रशिक्षण शिविर में मोहल्ला समिति स्वयंसेवी संस्थाएं और सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।स्थानीय महिलाओं और दुकानदारों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई।