मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान के बारे में किया गया जागरूक
रामनिवास यादव/एहसान अली
रामनिवास यादव/ एहसान अली
सहसवान (जे.आई. न्यूज) : दहगवां ब्लॉक सभागार में दिनांक 17 अक्टूबर को पुलिस प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा नारी सम्मान के बारे में जागरूक किया गया ।
जहां जरीफ नगर पुलिस टीम ने मौजूद महिलाओं को जागरूक कर उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया साथ ही मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, पुलिस हेल्प लाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य नंबरों के बारे भी जानकारी से अवगत कराया।
इस मौके पर SI भूपसिंह, हेड कांस्टेबल द्रोपा,प्रियंका शर्मा , कांस्टेबल पिंकू कुमार, नरेंद्र कुमार, नरेश कुमार आदि पुलिस स्टॉप मौजूद रहा।