नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बदायूं–मेरठ हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गड्ढे में पहिया गिरने से ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान बदायूं–मेरठ हाईवे पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रात करीब 1:00 बजे मंडी की ओर जा रहा ट्रक (UP 78 CN 8039) चौकी नंबर-4 स्थित मलिक धर्म कांटा के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतर जाने से अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि गड्ढे में पहिया गिरते ही ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया और वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।

हादसे के समय रात होने के कारण हाईवे पर यातायात कम था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रक चालक भी सुरक्षित बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पलटे ट्रक को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण हाईवे पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जो आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के गड्ढों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

whatsapp whatsapp