भतीजा ही निकला ताई (बड़ी मां) का कातिल पुलिस ने किया हत्या व लूट की घटना का सफल अनावरण, दो गिरफ्तार भारी मात्रा में नगदी व आभूषण बरामद
बदायूँ (जे०आई०न्यूज) बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में थाना दातागंज पुलिस टीम द्वारा हत्या व लूट की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण किया गया।
थाना दातागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2026, धारा 103(1)/309(6)/317(2)/61(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्तशिवम गुप्ता,
हिमांशु गुप्ता पुत्रगण सुनील गुप्ता, निवासी ग्राम पापड़ हमजापुर, थाना दातागंज, जनपद बदायूँ को दिनांक 06.01.2026 को निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट से संबंधित निम्न सामग्री बरामद की गई—
₹1,10,000 नगद
01 सोने का हार
01 जोड़ी सोने के कुंडल
02 सोने की अंगूठियाँ
01 चाँदी की चैन
07 जोड़ी चाँदी की पाजेब
05 जोड़ी चाँदी के खड़ुए
02 जोड़ी चाँदी की कंगनी
02 अदद मोबाइल फोन
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 02/03.01.2026 की रात्रि ग्राम पापड़ हमजापुर में श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी रामौतार के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी गई तथा घर में रखे आभूषण व नकदी लूट ली गई। मृतका की पुत्री राधा गुप्ता की तहरीर पर थाना दातागंज में उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिनके संयुक्त प्रयास से घटना का सफल खुलासा करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्हें पैसों की आवश्यकता थी। ताऊ जी से पैसे माँगने पर इंकार किए जाने से उन्होंने लूट की योजना बनाई। दिन में घर पर ताला लगा देखकर साथियों से संपर्क किया। घटना के दौरान मृतका द्वारा विरोध किए जाने पर गलती से उनकी हत्या हो गई और वे मौके से फरार हो गए थे।