Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सलीम इकबाल शेरवानी और ठाकुर योगेंद्र सिंह की जोड़ी बनी सामाजिक सौहार्द की मिसाल

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं में दोनों नेताओं की सक्रियता और आपसी तालमेल की राजनीतिक हलकों में चर्चा


बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी तथा वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजनीतिक सहयोगी ठाकुर योगेंद्र सिंह की जोड़ी इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों नेताओं की आपसी समझ, सौहार्द और सामाजिक समरसता के प्रति प्रतिबद्धता को समर्थक एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सलीम इकबाल शेरवानी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति की है। वहीं ठाकुर योगेंद्र सिंह भी लंबे समय से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

समर्थकों का मानना है कि दोनों नेताओं के बीच आपसी विश्वास और सम्मान का रिश्ता गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक भाईचारे की मिसाल है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में दोनों की संयुक्त उपस्थिति क्षेत्र में एकता और सौहार्द का संदेश देती रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास, सामाजिक समरसता और जनसरोकारों के मुद्दों पर दोनों नेताओं की सक्रियता उन्हें क्षेत्र की राजनीति में अलग पहचान दिलाती है। यही कारण है कि शेरवानी और योगेंद्र सिंह की जोड़ी को समर्थक सामाजिक सौहार्द और जनसेवा का प्रतीक मानते हैं।

whatsapp whatsapp