नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी में योगी सरकार की बड़ी तबादला एक्सप्रेस : 82 डिप्टी एसपी के हुए तबादले ! कई चर्चित चेहरों पे शासन की मेहरबानी, मिली खास पोस्टिंग

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। इंस्पेक्टर से सीओ बने पुलिस अफसरों की बड़ी तबादला एक्सप्रेस योगी सरकार ने दौड़ायी है। रविवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में कई चर्चित खाकी वालों को खास पोस्टिंग मिली है। शासन ने 82 डिप्टी एसपी के तबादले करते हुए कई चेहरों पे मेहरबानी दिखायी है। सीओ यूपी पीसीएल बरेली मीनाक्षी शर्मा को बरेली में ही तैनाती का उपहार मिला है। मीनाक्षी शर्मा आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली में उपसेनानायक बनी हैं। सीओ जीआरपी मुरादाबाद नवरत्न गौतम की मुख्य फील्ड में लखनऊ वापसी हुई है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में नवरत्न गौतम एसीपी बनाये गए हैं। गौतम मुख्य फील्ड में पहले भी लखनऊ तैनात रहे हैं। विधुत गोयल को गौतमबुद्धनगर से प्रयागराज भेजा गया है। विनोद कुमार दुबे, विपिन कुमार, राकेश कुमार शर्मा, विकास राय, सुनील कुमार सिंह, शेषधर पाण्डेय, धर्मेंद्र यादव, मुकेश कुमार, गंगा प्रसाद, जिज्ञासा पारासर, उमाशंकर यादव, कुशल पाल सिंह, भरत कुमार गौतम, प्रदीप पालीवाल, ब्रजेश कुमार, राकेश कुमार सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, राजेश दीक्षित, शैलेन्द्र सिंह, रिजवान अब्बास, वीरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, विवेक वाष्णेय, रमेश यादव, रेखा कपूर, राजीव कुमार शर्मा, उर्मिला चौधरी समेत छह दर्जन से ज्यादा को नवीन पोस्टिंग मिली है। सीतापुर में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को सीओ बलिया, रामपुर में तैनात इंस्पेक्टर राजेश सिंह सीओ एटा होंगे। बिजनौर में तैनात इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा सीओ जालौन बनाये गए हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp