नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

कोतवाल साहब नहीं मानते डीजीपी के निर्देश : थाने के अंदर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में बार बालाओं का डांस ! कुछ ही घंटों में छिन गयी पाण्डेय जी की कुर्सी ! दारोगा की माँ के हत्यारोपी के पुलिस कस्टडी से भागने पे थानेदार समेत 3 खाकी वालों पर गिरी गाज

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। संडे को यूपी पुलिस के दो थानेदारों की कुर्सी एक झटके में चली गयी। पहले थानेदार हैं अरविन्द पाण्डेय। वाराणसी परिक्षेत्र के जनपद जौनपुर अंतर्गत कोतवाली बदलापुर में तैनात थानेदार साहब ने डीजीपी के स्पष्ट आदेशों को हवा में उड़ा दिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कोतवाली बदलापुर में आयोजित समारोह में बार बालाओं के डांस की मस्ती में झूमे थानेदार साहब पद की मर्यादा ही नहीं बल्कि सनातनी परम्परा भी भूल बैठे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आगमन से पहले उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण की ओर से समूचे प्रदेश में जारी सर्कुलर में स्पष्ट निर्देश दिये गये कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर थानों, पुलिस लाइनों अथवा अन्य किसी भी जगह होने वाले समारोह, प्रोग्राम में कोई अश्लील नृत्य नहीं होगा। ना ही बार बालाओं का डांस कराया जाएगा। खुद मुख्यमंत्री योगी इस कल्चर के सख्त खिलाफ हैं। शनिवार रात जौनपुर की बदलापुर कोतवाली में सांस्कृतिक समारोह के नाम पर जमकर भारतीय संस्कृति और सनातनी परंपरा का मजाक उड़ा। अपने को डीजीपी से बढ़ा समझने वाले कोतवाल ने फिल्मी गानों पर बार बालाओं के डांस की भरपूर मस्ती ली। खैर, आज रविवार सुबह जैसे ही थाने के अंदर बार बालाओं के डांस की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई। समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने कमेंट्स शुरू कर दिए। पुलिस कप्तान जौनपुर डॉ कौस्तुभ ने बदलापुर एसएचओ अरविन्द पाण्डेय को सस्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। एसपी सिटी विभागीय जांच करेंगे। दूसरा प्रकरण, उत्तर प्रदेश के बरेली परिक्षेत्र अंतर्गत जनपद बदायूं से है। इन दिनों आपराधिक घटनाओं को लेकर मीडिया सुर्खियों में चल रहे बदायूँ जनपद में दारोगा की माँ का हत्यारोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। सवाल खड़े हुए तो एसएसपी बदायूँ डॉ ब्रजेश सिंह ने अभिरक्षा ड्यूटी में तैनात दो सिपाहियों को सस्पेंड किया। दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। देर शाम इस्लामनगर एसएचओ विशाल प्रताप सिंह को इस पूरे मामले में लापरवाह मानते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच भी बिठा दी है। हालांकि, दारोगा की मां का फरार हत्यारोपी अब पुलिस गिरफ्त में है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp