धूल फांक रहा,लाखों की लागात से बना पंचायत भवन :जिम्मेदार हुये लापाता
जे.आई.न्यूज/बदायूँ (रिपोर्ट-अमन रस्तोगी):-
गांव के पंचायत भवनों को हाईटेक बनाकर ग्रामीण को सारी सुविधाएं वहीं से प्रदान करने का शासन का आदेश जनपद में फेल है।जानकारों की मानें तो किसी भी ब्लाक क्षेत्र में पंचायत भवनों का संचालन ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। 50 प्रतिशत से अधिक पंचायत भवन तो पूरी तरह से बंद चल रहे हैं, वहीं जिन 50 प्रतिशत में काम चल भी रहा है,वहां भी अधिकांश ताला ही लटका रहता है। इन पंचायत भवनों के लिए चयनित पंचायत मित्र घर बैठे ही मानदेय ले रहे हैं। ऐसा एक उदाहरण ब्लाक सलारपुर के ग्राम पंचायत दुगरैया में देखने को मिला यहां भी पंचायत भवन में अधिकांश ताला लटका रहता है। पंचायत भवन में ताला लगा होने से सम्बंधित समस्याओं को लेकर ग्रामीण खासा परेशान हैं। वहीं गांव के पंचायत भवनों को हाईटेक बनाकर ग्रामीणों को सारी सुविधाएं वहीं से प्रदान करने का शासन का आदेश यहां पूरी तरह से फेल है। पंचायत भवनों के लिए चयनित पंचायत सहायक घर बैठे ही मानदेय ले रहे हैं। वहीं पंचायत भवन में लाखों रुपए खर्च कर लगाए गए उपकरण व भवन धूल फांक रहे हैं। तथा ग्रामीण प्राथमिक स्तर की सुविधाओं के निस्तारण लिए बदायूँ के चक्कर काट रहे हैं।
उक्त समस्या के संबंध में ए.डी.ओ. पंचायत शिव कुमार श्रीवास्तव से जानकारी करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।