*डीएम बदायूँ अवनीश राय एवं एसएसपी बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह अध्यक्षता में हुआ तहसील बिसौली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
*शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*-
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें आज दिनाँक 18.08.2025 को तहसील बिसौली में जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । तहसील बिसौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसील बिसौली पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त समस्त तहसीलों पर उपजिला मजिस्ट्रेट एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया ।