नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

*सहसवान पुलिस को मिली बड़ी सफलता जंगल में मिले कंकाल की हुई पहचान दो आरोपी गिरफ्तार*

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें दिनांक 15.09.2025 को थाना हाजा पर पंजीकृत गुमशुदा आकिल पुत्र मुन्ने खां निवासी ग्राम भीकमपुर टप्पा जामनी थाना सहसवान जनपद बदायूँ जिसकी गुमशुदी दिनांक 24.09.2025 को मु0अ0सं0 401/25 धारा 140 (1) BNS में तरमीम किया गया , जिसमें गुमशुदा/अपहर्त का कंकाल व कपडे व जूते बरामद हुए। गुमशुदा/अपहर्त की हत्या करने वाले अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया ।आपको 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में दिनांक 15.09.2025 को समय 14.40 बजे आवेदक आदिल पुत्र मुन्ने खान निवासी ग्राम भीकमपुर टप्पा जामनी थाना सहसवान जनपद बदायूँ द्वारा सूचना दी गयी कि करीब 01 माह पूर्व आवेदक का भाई अकील अपनी पत्नी से दिल्ली जाने की बात कह कर गया था जो दिल्ली में ड्राइवरी का काम करता है, कभी कभी घर आता है। जब आवेदक के भाई अकील का कोई फोन या खैर खबर ना मिलने पर अपने भाई को तलाश गिया गया। आवेदक के द्वारा अपने भाई के ना मिलने पर थाना सहसवान पर गुमशुदगी दर्ज की गयी । आज दिनांक 24.09.2025 को आवेदक / गुमशुदा के भाई आदिल उपरोक्त द्वारा सूचना दी गयी कि मेरा भाई अपनी पत्नी से दिल्ली जाने की बात बताकर गया परन्तु गाँव के इस्तकार व शावेस के साथ मोटर साईकिल से उसी दिन ग्राम रमजानपुर कादरचौक गये थे। तीनो के वहां से वापस आने की बात का पता चला है । इस्तकार व शावेस उसके बाद लगातार दिखाई दिये परन्तु आवेदक का भाई का आज तक पता नही चला । आवेदक द्वारा 1. इश्तकार पुत्र मुख्तयार 2. शावेश पुत्र शाहिद निवासीगण ग्राम भीकमपुर टप्पा जामनी थाना सहसवान जनपद बदायूँ के विरूद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे भाई अकील को इश्तकार व शावेश द्वारा गुम कर दिया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर दिनांक 15.09.2025 को रपट नं0 43 समय 14.44 बजे को मु0अ0सं0 401/2025 धारा 140(1) BNS 2023 बनाम 1. इश्तकार पुत्र मुख्तयार 2. शावेश पुत्र शाहिद निवासीगण ग्राम भीकमपुर टप्पा जामनी थाना सहसवान जनपद बदायूँ में तरमीम किया गया । दिनांक 25.09.2025 को गुमशुदा अकील के शव का कंकाल व कपडे व जूते व गमछा गन्ने के खेत जगंल ग्राम धुबिया में मिले। कपडो व जूते के आधार पर मृतक के परिजनो ने आकिल के रूप की गयी। कंकाल को कब्जा पुलिस में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। आवेदक आदिल उपरोक्त द्वारा अपने भाई की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छिपा देने के सम्बन्ध में एक किता प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1)/238 BNS की बढोत्तरी करते हुए विवेचना मुझ प्रभारी निरीक्षक द्वारा ग्रहण की गयी। मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 26.09.2025 को समय 10.20 बजे चौकी नं0 04 के थोडा आगे से अभियुक्त 1. इश्तकार पुत्र मुख्तयार 2. शावेश पुत्र शाहिद निवासीगण ग्राम भीकमपुर टप्पा जामनी थाना सहसवान जनपद बदायूँ को गिरफ्तार कर किया गया। 

गिरफ्तारी का स्थान दिनाँक व समय चौकी नं0 04 से थोडा आगे दिनाँक 26.09.2025 समय करीब 10.20 बजे।

पूछताछ

अभियुक्तगण 1. इस्तकार पुत्र मुख्तयार 2. शावेश पुत्र शाहिद निवासीगण ग्राम भीकमपुर टप्पा जामनी थाना सहसवान जनपद बदायूँ सम्बन्धित मु0अ0सं0 401/25 धारा 140(1)/103(1)/238 BNS से संघनता से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि काफी समय पूर्व इस्तकार द्वारा आकिल से 45000/- रूपये ऊधार लिये गये थे। आकिल हर समय रूपया मांगता रहता है, लोगो के सामने भी रूपया मांगता था, और इस्तकार की बेज्जती करता था। जिससे इस्तकार काफी परेशान हो गया था। इस्तकार परेशान होकर सारी बात शावेश को बतायी थी । तो इस्तकार और शावेश ने मिलकर एक दिन बैठकर यह तय हुआ कि किसी दिन आकिल को बाहर लेकर चलते है, और रात में वापस आते है, आते ही समय इसका काम तमाम कर दिया जायेगा । दिनांक 11.08.2025 को पुनः इस्तकार व शावेश ने मिलकर योजना बनाई कि आज का दिन अच्छा है, चलो आकिल को बुलाकर कहीं बहार चलते है, और वापस आते समय आकिल का काम तमाम कर दिया जायेगा । इस प्रकार दिनांक 11.08.2025 को इस्तकार, शावेश तथा आकिल, शावेश की मोटर साईकिल पर तीनो लोग बैठकर गाँव से समय करीब 11.00 बजे चलकर मुजरिया होते हुए उझानी से शेखूपुर होते हुए मोहम्मदगंज  गये। इस्तकार और शावेश मोहम्मदगंज में रूक गये तथा आकिल ने कहा कि मुझे ककराला जरूरी काम है, कुछ समय बाद वापस आ जऊँगा, इस पर आकिल ककराला चला गया था । काफी देर बाद आकिल वापस आया था । इसके उपरान्त हम तीनो लोग शावेश की मोटर साईक पर बैठकर वापस अपने गाँव भीकमपुर टप्पा जामनी आ रहे थे कि रास्ते में फिर आकिल ने इस्तकार से कहा कि मेरे रूपये नही दोगें । इस पर इस्ताकर ने कहा था कि चिन्ता मत कर आज तुम्हें पूरा रूपया मिल जायेगा । इसके उपरान्त इस्तकार व शावेश थोडा अंधेरा होने का इंतजार करने लगे, तथा इस्तकार शावेश से कहा कि मोटर साईकिल धीरे – धीरे चलाओं । उसके बाद हम तीनो सहसवान होते हुये हरदत्तपुर वाले रास्ते पर चले तथा वहीं पर घूरनपुर के जंगल में इस्तकार और शावेश ने मिलकर घूरनपुर से ग्राम धुबिया को जाने वाले खंडजे (रास्ते) पर सुनसान जगह देखकर मो0सा0 रोक दी तथा बीच में बैठे आकिल को इस्तकार पीछे से धक्का देकर खडजे पर धकेल दिया जिससे आकिल खंडजे पर गिर कर चोटिल हो गया । शावेश ने मो0सा0 खडा करके हम दोनो उसको नीचे ही दवा लिये जान से मारने की नियत से इस्तकार ने नाक और मुँह दबा लिया तथा शावेश ने सीने पर बैठकर दोनो हाथो से गला दबाकर हिलने नही दिया और कुछ देकर बाद आकिल शान्त हो गया और जब उसकी सांस बन्द हो गयी और मर गया फिर इस्तकार आकिल के हाथ तथा शावेश ने पैर पकड कर गन्ने के खेत में सडक से करीब 15 कदम अन्दर डालकर मो0सा0 से भाग गये । फिर गाँव चले गये और कुछ दिन बाद शावेश जयपुर चला गया और इस्तकार दिल्ली चला गया । कल हम दोनो वापस आये तो हम लोगो को पता चला की आकिल का कंकाल गन्ने के खेत में मिल गया है। तो दोनो कल से इधर ऊधर छिप रहे थे कि आपने हमें पकड लिया । यही मेरा बयान है । गिरफ्तार अभियुक्तगणो के नाम पते व अपराधिक इतिहास

A. इस्तकार पुत्र मुख्तयार निवासी ग्राम भीकमपुर टप्पा जामनी थाना सहसवान जनपद बदायूँ 

1. मु0अ0सं0 401/25 धारा 140(1)/103(1)/238 BNS थाना सहसवान

B. शावेश पुत्र शाहिद निवासी ग्राम भीकमपुर टप्पा जामनी थाना सहसवान जनपद बदायूँ

1. मु0अ0सं0 401/25 धारा 140(1)/103(1)/238 BNS थाना सहसवान

बरामदगी का विवरण

निल

गिरफ्तारकरनेवालीथाना सहसवान पुलिसटीम

श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह प्र0नि0 थाना सहसवान

उ0नि0 श्री संजीव कुमार थाना सहसवान

हे0का0 420 जितेन्द्र गौतम थाना सहसवान

का0 2039 सुमित कुमार थाना सहसवान

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp