Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल, रक्तदान शिविर भी लगेगा

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर कल दिनांक 10 मार्च 2026, मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में आयोजित होगा।

शिविर में जनपद मुख्यालय से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा मानसिक रोग से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया जाएगा तथा उन्हें आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में परामर्श भी दिया जाएगा।

इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें इच्छुक लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिन लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, वे शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी करें।

whatsapp whatsapp