गोली का जवाब गोली : ऑपरेशन क्रैकडाउन से बच ना सका गैंग लीडर अनीश ! आईपीएस संदीप मीना की टीम ने ईनामिया बदमाश को मुठभेड़ में किया लंगड़ा
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। योगीराज में जरायम की दुनिया के खलनायकों की डेंटिंग पेंटिंग के क्रम में सूबे के संतकबीरनगर पुलिस कप्तान संदीप मीना की टीम ने गौकशी की घटनायें करने वाले अपराधियों का तगड़ा कानूनी इलाज किया है। गोली का जबाव गोली से देने का सिलसिला जारी है। जनपद संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में गौकशी की घटनायें कर रहे सक्रिय गौतस्कर गैंग की ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत कमर तोड़ने का काम युद्धस्तर पे हो रहा है। पुलिस टीम ने गैंगलीडर ईनामिया बदमाश अनीश पुत्र मोहम्मद नईम निवासी करमाखान थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को पुलिस मुठभेड़ में सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। संतकबीरनगर में इस्लामाबाद नहर किनारे हुई मुठभेड़ के दौरान आईपीएस संदीप मीना की टीम ने बार बार अनीश से आत्म समर्पण के लिए कहा लेकिन जरायम की फितरत में डूबे अनीश ने संयुक्त पुलिस टीम पर नाजायज असलहे से फायरिंग कर दी। फिर तो गोली का जबाव गोली। पुलिस टीम की गोली ने अनीश को लंगड़ा कर पकड़ लिया। ये वही गैंग है, जिसने गोरखपुर में छात्र हत्याकांड किया था। इस गैंग के तीन अपराधियों की मुठभेड़ में हाल ही में गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।