नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

संडे ऑफ में तीन कप्तानों समेत 4 आईपीएस अफसरों की फील्ड से छुट्टी : श्रद्धा पाण्डेय व राहुल भाटी को मिली जिलों की कमान

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। रविवार को योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस दौड़ायी। तीन जिलों के पुलिस कप्तानों समेत 4 आईपीएस अफसरों की फील्ड से छुट्टी कर दी गयी है। सहारनपुर रेंज के शामली जनपद के एसपी रामसेवक गौतम को पीटीएस मुरादाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कानपुर परिक्षेत्र के जनपद कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र को पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ, देवीपाटन रेंज के श्रावस्ती जिले के एसपी घनश्याम को एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ बनाकर फील्ड पोस्टिंग से हटाते हुए साइड लाइन किया गया है। इसी तरह पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तैनात डीसीपी लाखन सिंह यादव को फील्ड से हटाकर साइड पोस्टिंग देते हुए 38 वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ का कमांडेंट बनाया गया है। एसपी एसएसएफ लखनऊ राहुल भाटी को श्रावस्ती जिले का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। राहुल भाटी गोरखपुर और बरेली में तैनात रह चुके हैं। कमांडेंट 38 वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ श्रद्धा नरेंद्र पांडेय अब कानपुर देहात की नयी एसपी होंगी। एएसपी बागपत से एसपी बने नरेंद्र प्रताप सिंह को एसपी शामली की कमान मिली है। गौतमबुद्धनगर में तैनात एसीपी से डीसीपी बने डॉ प्रवीण रंजन सिंह को गौतमबुद्धनगर में ही डीसीपी बनाया गया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp