Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

नवाबगंज में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों पक्ष आमने-सामने

एक पक्ष ने एसडीएम से लगाई गुहार, दूसरे ने पुश्तैनी भूमि पर कब्जे की कोशिश का लगाया आरोप

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़/अजय रस्तोगी): तहसील नवाबगंज क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। मामला प्रशासन तक पहुंच गया है और जांच की मांग की गई है।

शुक्रवार को बरेली के मॉडल टाउन निवासी महेंद्र मल्होत्रा ने एसडीएम नवाबगंज को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि कस्बा नवाबगंज निवासी इस्लाम और हसीब उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। महेंद्र मल्होत्रा का कहना है कि ग्राम बथुआ नवादा स्थित उनकी भूमि को वह विभिन्न व्यक्तियों को विक्रय कर चुके हैं, लेकिन हसीब उक्त भूमि को अपनी बताकर खरीदारों को धमका रहा है और विवाद उत्पन्न कर रहा है।

वहीं दूसरे पक्ष के हसीब ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि महेंद्र मल्होत्रा की भूमि ग्राम बथुआ के रकबे में स्थित है, जबकि उनकी पुश्तैनी भूमि ग्राम नवादा के रकबे में दर्ज है। हसीब के अनुसार राजस्व विभाग की टीम द्वारा उनकी भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन भी कराया जा चुका है, जिससे भूमि की स्थिति स्पष्ट है। इसके बावजूद महेंद्र मल्होत्रा उनकी पुश्तैनी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंच गया है। अब राजस्व अभिलेखों, पैमाइश रिपोर्ट, सीमांकन दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

whatsapp whatsapp