श्रावण मास के पवित्र माह में कांवड़ियों की सुविधा के लिए निशुल्क औषधीयों के कैंप का सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया उद्घाटन
बदायूं (जे०आई०न्यूज़)बताते चलें दिनांक 16/07/2025 को मेडिकल कॉलेज के पास श्रावण मास के पवित्र माह में कावड़ियों की सुविधा के लिए निशुल्क प्राथमिक उपचार व औषधीयों के वितरण हेतु एक कावड़ सेवा शिविर औषधि निरीक्षक जनपद बदायूं लवकुश प्रसाद के निर्देश के क्रम में औषधि विक्रेता संघ बदायूं द्वारा लगाया गया कैंप का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व अपर जिला अधिकारी जनपद बदायूं अरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया जिसमें नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल, गौतम सहायक आयुक्त (खाद्य) सी एल यादव की गरिमाई उफस्थिति रही। आपको बता दें कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जनपद बदायूं औषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे जनपद में लगभग 20 कावड़ सेवा सिविर 05 मोबाइल वैन और 12 मोबाइल बाइक से कांवड़ियों की श्रद्धा भाव से विभिन्न कस्वो एवं मार्गों पर सेवा की जाएगी उक्त संपूर्ण व्यवस्था का संचालन करने हेतु एक कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है जिसका मोबाइल नंबर 9027 385599 है औषधि निरीक्षक द्वारा बदायूं औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष अखिल रस्तोगी,व सम्मानित सदस्य शिव स्वरूप गुप्ता,ज्ञान प्रकाश, दिनेश गोयल, अशोक नारायण, रनजीत सिंह, हेमंत सारस्वत, शोभित शंखधर, श्याम कुमार वैश सुशांत राजपूत अर्पित नीरज वैश, प्रशांत कुमार आदि सभी लोगों को धन्यवाद प्रेषित किया।