नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में दौड़,लंबी कूद,ऊंची कूद,कबड्डी और खो खो का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।सहसवान नगर के पन्नालाल नगरपालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सहसवान ब्लॉक के 12 न्याय पंचायत के बेसिक  विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।खेल कूद प्रतियोगिता में  प्रथमिक स्तर पर 50,100,200 व जूनियर स्तर  में 100,200,400 मीटर दौड़,कबड्डी,खो खो,लंबी कूद और ऊंची कूद,गोला फेंक चक्का फेक  का आयोजन किया गया।  खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एबीएसए मनोज राम ने  किया।इस अवसर पर बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। 

 प्राथमिक वर्ग के बालक वर्ग में दौड़ में 100 मीटर में नवाबगंज बेला,200 मीटर में अल्लीपुरऔर 400 मीटर में कुआंडांडा विद्यालय के छात्रों ने बाजी मारी वहीं प्राथमिक बालिका वर्ग  में 100 मीटर में महमूदपुर 200 मीटर में महमूदपुर सौगना  और 400 मीटर में जरीफपुर गढिया के विद्यायल के छात्राओं  ने प्रथम स्थान प्राप्त किए।बालिकाओं की कबड्डी और खो खो बहुत रोमांचकारी रही।अथितियों ने बच्चों के खेलों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहसवान एसडीएम साईं आश्रित शाखमुरी ने विजेता छात्र छात्राओं को पुरुस्कार वितरण करते हुए छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया।एसडीएम ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा खेल से मानसिक व शरीरिक विकास होता है।खेल से अनुशासन की भावना जगृत होती हैं।इस मौके पर राजन यादव, नेहा सक्सैना, पंकज महेश्वरी, जीतू महेश्वरी, नीलम रेंडर, अजय पाल सिंह, राजेंद्र गुलाटी, अशोक यादव, जमील अहमद, रामप्रताप, ओम प्रकाश, शोएब अहमद, सुनीलकुमार सिंह, मोहम्मद इस्लाम, सलीम खान, आमोद कुमार  सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp