संवेदनशील शहर और एक साथ दो इवेंट्स : एडीजी रमित शर्मा ने की कड़ी निगरानी ! एसपी ट्रेफिक संग जोन प्रमुख ने आईसीसी सेंटर से परखीं व्यवस्थायें, मातहतों को दिए अहम दिशा निर्देश
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में संवेदनशील श्रीगंगामहारानी जुलूस एवं उर्स ए आला हजरत की सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाओं की अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा ने कड़ी निगरानी सुनिश्चित की। आईसीसी सेंटर बरेली से एडीजी रमित शर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक यातायात जनपद बरेली अकमल खान के साथ बरेली शहर के दो अति महत्त्वपूर्ण व बेहद संवेदनशील इवेंट्स श्रीगंगामहारानी जुलूस एवं उर्स ए आला हजरत के बाबत पुलिस प्रशासन की सभी व्यवस्थाओं एवं चौकसी की सीधी निगरानी की। इस दौरान बरेली जोन पुलिस के मुखिया आईपीएस रमित शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर यातायात व्यवस्था सहित कई प्रमुख बिन्दुओं पर मातहतों को दिशा निर्देश भी दिये। उर्स ए आला हजरत के साथ श्रीगंगामहारानी जुलूस जैसा इवेंट्स सामने होने के चलते किसी भी तरह की लॉ एंड ऑर्डर सम्बन्धी कोई समस्या उत्पन्न ना हो, इसके लिए गत दिवस अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने पुलिस लाइन बरेली में डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी, एसएसपी जनपद बरेली अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक आदि जिम्मेदारों संग खास बैठक कर जरूरी निर्देश निर्गत किये थे। पुलिस लाइन की बैठक से ही एडीजी ने डीआईजी को जुलूस रुट का अवलोकन करने व पैदल गस्त करने भी मौके पे भेजा था। मंगलवार को एडीजी के निर्देशों के क्रम में संवेदनशील श्रीगंगामहारानी जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा भी की। विभिन्न शोभायात्राओं, जुलूसों को लेकर योगी सरकार काफी संजीदा है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शोभायात्राओं और जुलूसों के दौरान पूरी चौकसी बरती जाये। शासन के इन्हीं दिशा निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में एडीजी रमित शर्मा ने खुद मंगलवार को दोनों इवेंट्स पर नजर रखी। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।