नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

योगीराज : ये लो बदल गयी नाथनगरी की तस्वीर ! कभी दंगे कभी बवाल अब गुजरे जमाने की बात ! दूसरे सोमवार पे मोहब्बत की पुष्प वर्षा तो तीसरे सोमवार पर सिस्टम ने आसमान से की फूलों की बारिश

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। दो बार दंगों का दंश और अनगिनत बार सांप्रदायिक तनाव जैसे मामले झेल चुकी यूपी की बरेली नाथनगरी का इस बार पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन ने स्वरुप ही बदल दिया है। सावन के दूसरे सोमवार पर आपसी सौहार्द की पुष्प वर्षा यानी मुस्लिम समाज ने काँवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया तो आज तीसरे सोमवार पर सिस्टम ने आसमान से काँवड़ियों पे पुष्प वर्षा की। आला अफसरों की अगुवाई में भव्य पुष्प वर्षा प्रोग्राम सम्पन्न हुआ। बरेली में 2010, 2012 में दंगे हुए। निर्दोष लोगों की जानें गयीं। दो साल पहले काँवड़ यात्रा को लेकर हिन्दू मुस्लिम टकराव हुआ। लाठीचार्ज के साथ आँसू गैस के गोले तक पुलिस प्रशासन को चलाने पड़े थे। कई छोटे छोटे मुद्दों पर अनगिनत बार सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हुआ। श्रावण माह आते ही खुराफाती तत्व अपने नापाक मंसूबों को सफल बनाने की शरारत में जुट जाते। 2025 के इस श्रावण माह में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा की अगुवाई में पूरा का पूरा सिस्टम शांति व्यवस्था कायम करने की सकारात्मक पहल में शिद्दत से लगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक ने अपने अपने स्तर पर पुराने विवाद निपटाने के साथ ही दोनों समुदाय के लोगों के बीच बेहतर तालमेल की हरसंभव कोशिश की। पीस कमेटी समेत विभिन्न हिन्दू मुस्लिम संगठनों से संवाद स्थापित किया गया। नतीजा सामने है कि सावन का तीसरा संवेदनशील सोमवार भी सकुशल निपटा। योगी सरकार ने सभी सातों नाथ मंदिरों समेत काँवड़ियों पर पुष्प वर्षा के निर्देश स्थानीय अफसरों को दिए। जिसके क्रम में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह, कप्तान अनुराग आर्य, एडीएम ई पूर्णिमा सिंह, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने अलग अलग हवाई दौरा कर सभी सातों नाथ मंदिरों अलखनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, पशुपतिनाथ, बनखंडीनाथ, मढ़ीनाथ के साथ ही रामगंगा, काँवड़ मार्गों, कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर योगी सरकार की ओर से आज पुष्प वर्षा की। अफसरों ने बताया कि तीसरे सोमवार के मौके पर आज हवाई दौरा कर संपूर्ण जलाभिषेक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। कांवड़ियों का अभूतपूर्व तरीके से पहली बार बरेली में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करते हुए अभिनन्दन किया गया है। श्रावण माह के तीसरे सोमवार पर नाथनगरी बरेली में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का सभी सातों नाथमंदिरों के साथ ही प्रमुख शिव मंदिरों पर भारी हुजूम उमड़ गया। एक दिन पहले ही एडीजी रमित शर्मा ने कप्तान अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक संग संवेदनशील क्षेत्र बारादरी इलाके में फ्लैग मार्च किया था।(जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp