नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

फिर बढ़ा यूपी पुलिस का कद : टेक्निकल सर्विस यूनिट की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्कॉच अवॉर्ड ! एडीजी तकनीकी सेवायें नवीन अरोरा हुए सम्मानित

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी पुलिस को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर का स्कॉच अवॉर्ड मिला है। यूपी पुलिस के एडीजी तकनीकी सेवायें नवीन अरोरा की अगुवाई में फुट पेट्रोलिंग पोर्टल को लेकर बेहतर परफॉर्मेंस के चलते ये इंटरनेशनल अवॉर्ड यूपी पुलिस के नाम हुआ है। एडीजी तकनीकी सेवायें नवीन अरोरा ने विशिष्ट समारोह में ये अवॉर्ड हासिल किया। एडीजी नवीन अरोरा ने सम्मानीय अवॉर्ड के लिए धन्यवाद के रूप में कहा है कि डीजीपी सर के कुशल निर्देशन में तकनीकी सेवा टीम की मेहनत का नतीजा है कि स्कॉच अवॉर्ड जैसा ये गौरव लगातार यूपी पुलिस को प्राप्त हो रहा है। असाधारण प्रयास और प्रतिबद्धता के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीकी सेवा इकाई निरंतर देश के सबसे बड़े पुलिस बल को गौरवान्वित करती आ रही है। उन्होंने कहा है कि समर्पण और उत्कृष्ट कार्य हमें आगे भी इसी तरह के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा। एडीजी नवीन अरोरा की अगुवाई में उत्तर प्रदेश पुलिस की टेक्निकल सर्विस यूनिट ने पहले भी कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्कॉच अवॉर्ड हासिल किया है। यूपी पुलिस की टेक्निकल सर्विस यूनिट की ओर से संचालित जांच, अभियोजन एवं दोषसिद्धि पोर्टल को पुलिस एवं सुरक्षा श्रेणी में स्कॉच अवॉर्ड पूर्व में भी मिल चुका है। पोर्टल के जरिए माफियाओं से संबंधित अपराधों, पोक्सो, रेप समेत अन्य जघन्य मामलों में समय पे जांच पूरी करने में मदद मिलती है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp