नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

कुंवरगांव क्षेत्र में भी दिखा सर्दी का असर:बाजारों में सन्नाटा,अलाव का सहारा लेते दिखे लोग

रिपोर्ट-अमन रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

जे.आई.न्यूज़/बदायूँ समाचार: -

बीते पिछले कुछ दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही। ठंड के चलते आंवला-बदायूं मार्ग समेत नगर की सड़कों पर आवागमन अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। सुबह देर से बाजार खुले और शाम को अन्य दिनों की तुलना में जल्द बंद हो गए। अचानक बढ़ी ठंड से जगह-जगह अलाव लगना भी शुरू हो गए हैं,गली-मोहल्लों व घरों पर लकड़ी व कोयले की अंगीठियां भी जलनी शुरू हो गई। देहात क्षेत्र में उपले, लकड़ी आदि जलाकर लोग सर्दी से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को चली सर्द हवाओं ने लोगो को ठिठुरने पर विवश कर दिया। शीतलहर से बढ़ी सर्दी से ठिठुरते लोग अलाव जलाने को मजबूर हो गए। 

ठंड का असर ऐसा है कि शाम होते ही बाजारों में चहल-पहल कम हो जाती है।सर्दी की वजह से आजकल दुकानदार और व्यापारी भी जल्दी-जल्दी अपने प्रतिष्ठान बंद कर रहे हैं।सर्द हवाओं से बचने के लिए लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाए। नगर में साप्ताहिक बाजार, मुख्य चौराहे, संजय मार्केट, होली चौक, पोरवाल मार्केट, सर्राफा बाजार समेत जगह-जगह लोग अलाव के पास बैठकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए. रात होते-होते सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया,सर्दी के कारण नगर के प्रमुख स्थानों पर भी आवाजाही में कमी देखी गई.ठिठुरन के चलते लोगों ने घर से निकलने में कोताही बरती।वहीं कड़ी सर्दी के चलते लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए।कपडा बिक्रेता संजू सक्सेना ने बताया कि बाजार में इन दिनों गर्म कपड़ों के अलावा ऊनी टोपियों और मफ़लर,इनर आदि की खरीददारी में बढोत्तरी हुई है ।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp