नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

*एक दिन की जिलाधिकारी बनी प्रमोद इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा सृष्टि यादव*

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को तहसील सहसवान जनपद बदायूँ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रमोद इण्टर कॉलेज,सहसवान की कक्षा 11 की छात्रा सृष्टि यादव पुत्री प्रमोद यादव विद्यालय प्रमोद इण्टर कालेज कस्बा सहसवान बदायूँ को एक दिवसीय सांकेतिक जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। एक दिवसीय सांकेतिक जिलाधिकारी बनी छात्रा सृष्टि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सहसवान,बदायूँ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनमानस की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष शिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर विधिक / समयबद्ध निस्तारण करने हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए । इस अवसर पर सीडीओ बदायूँ,एसडीएम सहसवान,क्षेत्राधिकारी सहसवान,प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर तथा प्रभारी निरीक्षक मुजरिया एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त समस्त तहसीलों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारीगण द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया तथा शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp