नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

रिश्तों का कत्ल : 10 लाख के लिए फुफेरे भाई ने किया ममेरे भाई का खून ! बाइक से अपहरण, दूसरे थाना इलाके के जंगल में ब्लेड से रेता गला ! फिरौती के लिए मामा को व्हाट्सएप कॉल ! मनबढ़ कातिल ने यूपी पुलिस पर की फायरिंग ! दोनों पैरों से लंगड़ा किया खाकी ने

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। दस लाख रूपये की फिरौती के लिए यूपी के बरेली जनपद में दस साल के ममेरे भाई की अपहरण कर गला रेतकर हत्या कर दी गयी। दुस्साहस देखिए कि गिरफ्तारी बाद बरामदगी के दौरान कातिल शख्स ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। यूपी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों पैरों से हत्यारे को लंगड़ा कर दिया है। बरेली में मीरगंज सर्किल अंतर्गत फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ग्राम टिटौली निवासी सखावत अंसारी के दस वर्षीय पुत्र आहिल को रविवार 17 अगस्त की शाम 5 बजे उसका फुफेरा भाई वसीम अंसारी बाइक से अगवा कर दूसरे थाना क्षेत्र के जंगल में ले गया। शाम 7 बजे ब्लेड से गला रेतकर बच्चे का खून कर दिया। कत्ल करने के बाद वसीम अंसारी ने मामा सखावत अंसारी के व्हाट्सएप नंबर पर रात करीब दस बजे कॉल कर दस लाख रूपये फिरौती की डिमांड की। इस बीच, व्हाट्सएप कॉल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यूपी पुलिस की सर्विलांस टीम, एसओजी टीम, थाना पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए लोकेशन ट्रेस कर वसीम अंसारी को पकड़ लिया। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के मुताबिक, वसीम अंसारी ने पूछताछ के बाद थाना शाही अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर के जंगल से बच्चे की लाश बरामद करायी। घटना में प्रयुक्त बाइक, आलाकत्ल की बरामदगी के दौरान बाइक के बैग से तमंचा निकालकर दुस्साहसिक तरीके से पुलिस पार्टी के ऊपर वसीम ने फायर किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलायी। पुलिस की गोली वसीम के दोनों पैरों में लगी है। एसएसपी के अनुसार, वसीम अहमदाबाद में लकड़ी का काम करता था। अब खुद का काम शुरू करने को वसीम को रूपये की जरूरत थी। मामा सखावत के पास काफी रूपये होने की जानकारी के चलते वसीम ने सखावत के बेटे का सुनियोजित तरीके से अपहण कर हत्या कर दी। यूपी पुलिस के मुताबिक, वसीम को ऐसा लगता था कि बेटे के अपहरण के बाद मामा से उसे काफी रुपए मिल जायेंगे। हालांकि, पहचाने जाने के डर से वसीम ने अपने ममेरे भाई का कत्ल कर दिया। कानूनी फंदे में जकड़ने के साथ ही वसीम अब सलाखों के पीछे है। रविवार रात घटना की सूचना पर एसएसपी ने फील्ड यूनिट व मातहत अफसरों संग मौका मुआयना किया। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp