निर्माण कार्यों में नो जीरो टॉलरेंस पे डीजी पीसी मीना का चढ़ा पारा, जिम्मेदारों की ली जमकर क्लॉस ! महानिदेशक की दो टूक : मानक गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता, सुधार नहीं किया तो एक्शन तय
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। उत्तर प्रदेश के डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें पीसी मीना गुरुवार में अमेठी पहुंचे। डीजी पीसी मीना ने निर्माणाधीन जिला कारागार अमेठी का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला कारागार के निर्माण में कमियाँ मिलने पे महानिदेशक ने सम्बंधित जिम्मेदारों की जमकर क्लॉस ली। महानिदेशक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिला कारागार के निर्माण में किसी भी स्तर पर मानक गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। निर्माण कार्य में जहाँ भी डीजी को कमियाँ मिलीं, वहाँ त्वरित सुधार के सख्त निर्देश दिए हैं। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण कराये जाने को कहा है। अयोध्या परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक कारागार एसके मैत्रेय, जिला कारागार सुल्तानपुर अधीक्षक प्रान्जिल अरविंद समेत अन्य विभागीय जिम्मेदारों संग मौके पर पहुंचे डीजी मीना ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ जिला कारागार का समय रहते निर्माण हो। मौके पर इंस्पेक्शन के दौरान महानिदेशक ने मल्टीपर्पज हॉल, गोदाम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, पाकशाला, विभिन्न बैरक, पाठशाला आदि के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बारीकी से परखी। मेन वॉल, सर्किल वॉल, पार्टिशन वॉल की ऊँचाई का डीजी ने मौके पे माप कर परीक्षण कराया। डीजी पीसी मीना ने निर्देश दिए हैं कि जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। ग्राउंड पे उतर जेलों का आकस्मिक दौरा कर रहे डीजी कई स्तरों पर ऊँची पकड़ की अकड़ वाले काफी गैर जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ एक्शन ले चुके हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।