नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

पीएम मोदी का 25 दिसंबर को यूपी दौरा : सीएम योगी संग राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लखनऊ में लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री ! चप्पे-चप्पे पर कड़े सुरक्षा बन्दोबस्त की तैयारी ! डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को दिए कड़े निर्देश

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा बन्दोबस्त किये गए हैं। सभी महत्त्वपूर्ण स्थानों पे कड़ी चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। मोदी 25 दिसम्बर को लखनऊ आयेंगे। एलडीए की बसंतकुंज आवासीय योजना अंतर्गत नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे। समारोह में गवर्नर आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य व तमाम दिग्गजों समेत डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की आशंका है। पीएम की सुरक्षा में 124 राजपत्रित अफसर, 189 इंस्पेक्टर, 1367 दारोगा, 214 लेडी सब इंस्पेक्टर, 4312 कांस्टेबल, 997 लेडी कांस्टेबल, 18 कंपनी पीएसी, 4 कंपनी आरएएफ, 120 डीएफएमडी, 8 बीडीडीएस, 2 टीम एनएसजी, एक टीम एटीएस, दो टीम एंटी ड्रोन के अलावा 15 तकनीकी जांच टीमें रहेंगी। रूफ टॉप ड्यूटी, क्यूआरटी व्यवस्था के साथ साथ रिजर्व फोर्स रखा जायेगा। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर संदिग्ध लोगों की तलाश में कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस ने ऑपरेशन पहचान नाम से व्यापक चेकिंग अभियान शुरू किया हुआ है। होटल, रेस्टोरेंट, क्लब, ढाबा, धर्मशाला, लॉज, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के साथ ही सार्वजनिक स्थलों की विशेष चेकिंग की जा रही है। ट्रैफिक डायवर्जन के क्रम में एडवायजरी जारी की गयी है। डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने सीपी अमरेंद्र सेंगर सहित अन्य जिम्मेदारों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी स्तर पर कोताही ना होने पाए। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp