आईजीआरएस : यूपी का हरदोई फिर फर्स्ट ! जिलेभर के 24 थानों की फर्स्ट रैंकिंग ! दो थानों के खराब प्रदर्शन पे चढ़ा कप्तान का पारा, जिम्मेदारों की जमकर ली क्लॉस ! आईपीएस अशोक मीना की दो टूक जनसुनवाई व शिकायत निस्तारण में नो लापरवाही
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी /जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीधी मॉनिटरिंग में उत्तर प्रदेश शासन से संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश का हरदोई जनपद एक बार फिर समूचे सूबे में फर्स्ट आया है। हरदोई के 24 थानों ने भी पहली बाजी मारी है। पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीना की अगुवाई में अक्टूबर महीने में भी आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण में लखनऊ जोन का हरदोई जिला अव्वल आया है। अक्टूबर माह की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट के मुताबिक, जनपद हरदोई के दो थानों की रैंकिंग काफी निचले पायदान पे है। हालांकि, 26 में से 24 थानों के बेहतर प्रदर्शन ने हरदोई जिले को नम्बर वन बनाने में खासी भूमिका निभायी है। 2015 बैच के आईपीएस अशोक कुमार मीना ने बेहद खराब रैंकिंग वाले दो थानों के थानेदारों, सर्किल ऑफिसरों की जमकर फटकार लगायी है। निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस पोर्टल पे आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं चलेगी। आइजीआरएस पोर्टल से सम्बंधित जनशिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली बरतने पर सीएम योगी आदित्यनाथ कई गैर जिम्मेदार अधिकारियों पे पूर्व में एक्शन ले चुके हैं, ऐसे में आईपीएस अशोक कुमार मीना ने मातहत अफसरों को बड़े साफ निर्देश दिए हैं कि आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाले सभी संदर्भों के निस्तारण में पूरी रूचि लें, जिन दो थानों की स्थिति संतोषजनक नहीं है, उनकी जल्द ही समीक्षा की जायेगी। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अशोक कुमार मीना यूपी पुलिस के काफी संवेदनशील, एक्टिव, तेजतर्रार अफसरों में गिने जाते हैं। जनशिकायतों को लेकर खासी गंभीर अशोक कुमार मीना लापरवाह जिम्मेदारों पर कड़ा एक्शन लेने के बाबत मीडिया सुर्खियों में रह चुके हैं। फतेहगढ़, सोनभद्र, शाहजहाँपुर में पब्लिक आज भी अशोक कुमार मीना की सराहनीय वर्किंग की चर्चा करती है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।