एडवोकेट प्रेक्टीशनर्स एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने की शपथ ग्रहण
बरेली जनपद के नवाबगंज तहसील सभागार में मंगलवार को एडवोकेट प्रेक्टीशनर्स एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बरेली बार के अध्यक्ष मनोज हरित एवं उपजिलाधिकारी उदित पवार ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को गोपीनीयता की शपथ दिलाई। एडवोकेट प्रेक्टीशनर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, सचिव पुष्पाल सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धसेन कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल गंगवार, सह-सचिव ओम प्रकाश, ऑडिटर अरविंद कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष अजय सिंह के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह, बांके लाल, प्रेम प्रकाश, अरविंद यादव, कृष्ण पाल एवं गोविंद कुमार ने शपथ ग्रहण की।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार ने कहा कि वह अधिवक्ता साथियों के साथ हमेशा ही खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने अधिवक्ता साथियों के हित के लिए सदैव तत्पर हैं। वह उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने देंगे। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम न्यायिक निधि शुक्ला, निवर्तमान अध्यक्ष माजिद हुसैन जैदी, पूर्व अध्यक्ष सुधाकर लाल रस्तोगी, महेश चंद्र गंगवार, लक्ष्मी नारायण गंगवार, शारिक हुसैन खान, राजीव गंगवार, पुरुषोत्तम गंगवार, अशर्फी लाल गंगवार, श्रीपाल गंगवार, प्रदीप कुमार सूरी, दुर्गपाल सागर, चेतन प्रकाश श्रीवास्तव समेत तमाम अधिवक्तागण उपस्थित रहे।