नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सड़क हादसे में मृत कुलदीप शर्मा के परिवार से मिले विक्रांत यादव, एक लाख की आर्थिक मदद दी

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने सड़क हादसे में मृत युवक कुलदीप शर्मा के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की मदद दी, साथ ही मृतक की दोनों बहनों की शादी की जिम्मेदारी भी उठाने का आश्वासन दिया।

बताया जाता है कि उघैती क्षेत्र के गांव पलिया निवासी तथा उघैती मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा की 5 मई को नोएडा में एक स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। कुलदीप अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने मृतक के पिता को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। साथ ही कुलदीप शर्मा की दोनों बहनों की शादी की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की।

विक्रांत यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और भविष्य में भी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों से भी अपील की कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं।

गौरतलब है कि विक्रांत यादव पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के छोटे भाई हैं। यह परिवार लंबे समय से सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए क्षेत्र में जाना जाता रहा है।

whatsapp whatsapp