नवंबर भी नंबर वन : यूपी का बरेली रेंज आईजीआरएस निस्तारण में टॉप ! पीलीभीत, बदायूँ व शाहजहाँपुर जिले भी फर्स्ट ! डीआईजी अजय साहनी बोले जनशिकायतों का निस्तारण प्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। पब्लिक की शिकायतें पूर्ण पारदर्शी तरीके से निपटाने की मंशा के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ की अति महत्त्वपूर्ण आईजीआरएस शिकायत निस्तारण प्रणाली की नवंबर महीने की मासिक रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का बरेली रेंज फिर फर्स्ट आया है। बरेली परिक्षेत्र अंतर्गत शाहजहाँपुर, पीलीभीत व बदायूँ जिले भी फर्स्ट आये हैं। रेंजभर के 87 थाने भी नम्बर वन हैं। डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी के निर्देशन में आईजीआरएस संदर्भ गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निपटाने के चलते माह नवंबर में बरेली परिक्षेत्र को लगातार कामयाबी हासिल हुई है। जनपद बरेली की 53 वीं रैंक है। डीआईजी अजय साहनी ने कहा है कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि है। पिछले दिनों जनशिकायतों की दिशा में लापरवाह कई जिम्मेदारों पर रेंज प्रमुख कड़े तेवर दिखा चुके हैं। दरअसल, आईजीआरएस पोर्टल पे आने वाली जनशिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का निश्चित समय दिया जाता है, उन संदर्भों को नियत समयावधि में निस्तारित किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सन्दर्भों की जाँच के लिए जाँच अधिकारी मौके पर भेजा जाता है। जाँच अधिकारी प्रकरण की निष्पक्ष, गुणवत्तापरक जाँच करते हैं और फिर नियमानुसार विधिक कार्यवाही होती है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।