Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बदायूं-मेरठ रोड पर सड़क हादसा, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में खाई में गिरी कार

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें बदायूं-मेरठ रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। लड्डन मियां के पेट्रोल पंप के पास गुन्नौर की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार सड़क पार कर रहे बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

हादसे में बाइक सवार अलीम और हनीफ भी सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार अलीम व हनीफ को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसवान भेजा। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

whatsapp whatsapp