Wednesday, 01-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का सहसवान में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के प्रथम बार सहसवान आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अकबराबाद चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान "राजेश यादव जिंदाबाद" और "भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस अवसर पर राजेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति समर्पित कार्यकर्ताओं से ही होती है। उन्होंने कहा कि सहसवान के कार्यकर्ताओं का उत्साह और ऊर्जा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है तथा सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलाने का कार्य करेंगे।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि राजेश यादव को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत होगा।

कार्यक्रम में नगर एवं मंडल के बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp