Wednesday, 01-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

औषधि अनुसेवक मोहर सिंह यादव 42 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में कार्यरत औषधि अनुसेवक मोहर सिंह यादव मंगलवार को 42 वर्ष की लंबी, समर्पित एवं बेदाग सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग की ओर से उनके सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मोहर सिंह यादव का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान माहौल भावुक होने के साथ-साथ हर्षोल्लास से भी भरा रहा।

वक्ताओं ने कहा कि मोहर सिंह यादव ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्य एवं व्यवहार विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

विदाई समारोह में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय छोटे लाल यादव, औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी खुशीराम तथा भगवत सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp