नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

लखनऊ जेल समेत संवेदनशील जेलों में डीजी पीसी मीना के निर्देश पे बढ़ी चौकसी ! हाईअलर्ट पर कारागार प्रशासन ! लखनऊ जेल में बंद आतंकियों की खासी निगरानी

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। लालकिले के पास दिल्ली में सोमवार शाम हुए कार बम ब्लास्ट की अति जघन्य घटना को यूपी शासन, यूपी पुलिस के साथ ही यूपी कारागार प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। यूपी के डीजी जेल पीसी मीना ने लखनऊ समेत सभी संवेदनशील जेलों के जिम्मेदारों को कड़े निर्देश दिए हैं कि हाईअलर्ट पे रहते हुए गंभीर प्रवृत्ति के अपराधियों खासकर लखनऊ जेल में बंद आतंकियों की कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए। बंदियों से मुलाकात करने वाले लोगों पर भी पैनी नजर रखी जाए। कड़ाई से चेकिंग के बाद ही मुलाकातियों की जेलों में इंट्री हो। दिल्ली ब्लास्ट के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण से दिल्ली धमाके की पूरी घटना की जानकारी हासिल कर समूचे प्रदेश को हाईअलर्ट पे किया हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण के निर्देशन में प्रदेशभर में ताबड़तोड़ चेकिंग, सतर्कता अभियान जारी है। इस बीच, डीजी जेल पीसी मीना भी एक्शनमोड में नजर आ रहे हैं। डीजी जेल के निर्देश पे सूबे की सभी संवेदनशील जेलों में चौकसी बढ़ा दी गयी है। लखनऊ जेल में बंद करीब 18 आतंकियों की कड़ी निगरानी शुरू हो गयी है। लखनऊ के अलावा आगरा, फतेहगढ़, कानपुर, प्रयागराज, नोयडा, गाजियाबाद, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, संभल, मुरादाबाद आदि संवेदनशील जिलों में चौकसी जारी है। यूपी की खुफिया इकाईयों ने भी संवेदनशील क्षेत्रों, संदिग्ध लोगों की निगरानी बढ़ा दी है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp