नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बिहार में महिला डॉक्टर के साथ मुख्यमंत्री द्वारा की गई बदसलूकी पर हाफिज़ इरफान ने प्रेस वार्ता कर जताया कड़ा विरोध।

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिनांक 15 December 2025 को पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब / नकाब जबरन खींचने की घटना की कड़ी निंदा की है।

हाफिज इरफान ने कहा कि वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मुख्यमंत्री द्वारा महिला की गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता का सार्वजनिक रूप से उल्लंघन किया गया। यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 और 25 का स्पष्ट उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि 'यह घटना देश की हर महिला के सम्मान पर हमला है। किसी भी महिला के पहनावे या धार्मिक पहचान के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है, चाहे वह व्यक्ति कितना ही बड़ा पदाधिकारी क्यों न हो।"

हाफिज इरफान ने राष्ट्रीय महिला आयोग और बिहार राज्य महिला आयोग से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने, निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित महिला और देश की जनता से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp