ऊँची पकड़ की अकड़ वाले कई लापरवाहों को सस्पेंड कर चुके डीजी जेल पीसी मीना पहुंचे अयोध्या ! जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण, परखीं व्यवस्थायें ! कई बिन्दुओं पे डीआईजी समेत जिम्मेदारों को दिए कड़े निर्देश
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। उत्तर प्रदेश के डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें पीसी मीना शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मीना ने जिला कारागार अयोध्या का आकस्मिक निरीक्षण किया। महानिदेशक ने संचालन व नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी प्रणाली, स्मार्ट क्लॉस व डिजिटल लाइब्रेरी का अवलोकन कर व्यवस्थायें परखीं। डीजी ने स्मार्ट क्लॉस व पैरालीगल क्लिनिक में सम्बंधित जिम्मेदारों को एसी लगवाने के निर्देश दिए। इस बीच जिला कारागार अयोध्या आगमन पर महानिदेशक का मुख्य द्वार पे सशस्त्र सलामी देकर और पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया। यूपी की जेलों में व्यवस्थायें चेक करने फील्ड में निकले डीजी पीसी मीना ने इंस्पेक्शन के दौरान शहीद अशफाक उल्ला खाँ स्मारक पे माल्यार्पण किया। डीजी ने पाकशाला, मुलाकात स्थल, अस्पताल और अल्पवयस्क बैरक का भी निरीक्षण किया। बीमार बंदियों को फल वितरित करने के साथ ही डीजी ने महिला कारागार में बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें जानीं। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था की महानिदेशक ने सराहना की। महिला बंदी के बच्चों को स्कूल किट, चिप्स व चॉकलेट वितरित करते हुए डीजी ने शिक्षा पे खास जोर दिया। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत डीजी पीसी मीना जेलों में बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर लगातार ऑफलाइन व ऑनलाइन बैठकें करने के साथ साथ ग्राउंड पर उतर आकस्मिक जेलों का दौरा करते देखे जा रहे हैं। इसी क्रम में ऊँची पकड़ की अकड़ वाले कई गैर जिम्मेदारों के खिलाफ डीजी एक्शन ले चुके हैं। डीजी ने डीआईजी समेत अन्य जिम्मेदारों को कई खास बिन्दुओं पे कड़े निर्देश दिए हैं। डीजी मीना के अयोध्या दौरे के दौरान उपमहानिरीक्षक कारागार शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय, वरिष्ठ अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र, डॉ डीएन द्विवेदी, डॉ पुलकित राजा, कारापाल जितेन्द्र कुमार यादव सहित जेल महकमे के अन्य अफसर मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।