नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर आजाद हिंदू सेना ने कराया 'कढ़ी-चावल' भोज का आयोजन

राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर के नेतृत्व में कराए गए भंडारे को हजारों लोगों ने किया ग्रहण

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़): बरेली के नकटिया स्थित गौरीशंकर मंदिर में राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर के नेतृत्व में आजाद हिंदू सेना की टीम ने 'कढ़ी-चावल' भोज का आयोजन कराया। आजाद हिंदू सेना के पदाधिकारी प्रत्येक वर्ष गौरीशंकर मंदिर, नकटिया पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी के पर्व पर भंडारे का आयोजन कराते हैं,  हर वर्ष की भांति आज शुक्रवार को भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आजाद हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने भंडारे का आयोजन किया, इसमें महिला मोर्चा की टीम ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हाथों से भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर राहगीरों को कढ़ी-चावल का भोज कराया। हजारों की संख्या में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के इस प्रसाद को ग्रहण किया। इस आयोजन में आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय महासचिव रवि शंकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल राणा, करन दिवाकर, अजय रस्तोगी, महानगर प्रभारी पंकज कुमार, जिला अध्यक्ष युवा अमन यादव, युवा जिला अध्यक्ष सोनू यादव, प्रदेश महामंत्री श्रीपाल चौहान, मिथुन चौधरी, अमन सोनकर, राजेश कश्यप, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मोना श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मोहिनी, जिला सचिव रानू शर्मा, जिला प्रवक्ता गौरी शंकर महाराज, सुमित राठौर, राजेश, रवि समेत तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp