नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान की बेटी ज़ायनाह आतिफ ने लहराया परचम, AMU में 96% अंक और प्रवेश परीक्षाओं में शानदार रैंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान।

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते सहसवान कहते हैं कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। इसे सच साबित कर दिखाया है नगर के पत्रकार आतिफ निसार की पुत्री एवं सहसवान की होनहार छात्रा ज़ायनाह आतिफ ने। अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर ज़ायनाह ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे सहसवान और जनपद बदायूं का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी शानदार उपलब्धियों पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। ज़ायनाह आतिफ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। उन्होंने विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय में शत-प्रतिशत अंक तथा गणित में 98 अंक प्राप्त किए। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि ने उन्हें विद्यालय के मेधावी छात्रों में विशेष स्थान दिलाया। ज़ायनाह आतिफ यही नही रुकी उन्होंने  प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा में  अखिल भारतीय स्तर पर 104वीं रैंक प्राप्त की। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया छठी रैंक हासिल कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।ज़ायनाह की प्रतिभा बचपन से ही दिखाई देती रही है। इससे पहले भी उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी असाधारण क्षमता का परिचय दिया था। लगातार मिल रही इन सफलताओं ने यह साबित कर दिया है कि वह मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर नई ऊँचाइयों को छू रही हैं।अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय ज़ायनाह आतिफ ने अपने माता-पिता गुरुजनों और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और निरंतर सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और समाज का नाम रोशन करना है।

ज़ायनाह की इस उपलब्धि से पूरे सहसवान में खुशी का माहौल है।उनकी सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

whatsapp whatsapp