उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में यूपी पुलिस और जिला प्रशासन एक्टिवमोड में : अफसरों की टोली लेकर काँवड़ मार्गों की व्यवस्थाओं का आँखों देखा सच जानने फील्ड में निकले आईपीएस अनुराग आर्य ! डीएम अविनाश सिंह ने श्रावण माह के सभी सोमवार पे स्कूल कॉलेज में विधार्थियों की छुट्टी के दिए आदेश
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। दो बार दंगों का दंश झेल चुके उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में श्रावण माह सकुशल निपटाने को यूपी पुलिस व जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार से शुरू हुए सावन माह के दूसरे दिन शनिवार को जनपद बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य अधिकारियों की टोली लेकर फील्ड में उतर पड़े। पुलिस कप्तान ने काँवड़ रुट का दौरा किया। एक एक कर सभी व्यवस्थायें परखीं। जिम्मेदार अफसरों व थानेदारों को विभिन्न बिन्दुओं पे दिशा निर्देश दिए हैं। बदायूँ रोड, कैंट, बदायूँ बॉर्डर, चौपला झुमका तिराहा, फतेहगंज पश्चिमी टोल, मीरगंज, रामपुर बॉर्डर तक एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एएसपी ट्रेफिक अकमल खान, सीओ एलआईयू विजय राना, सीओ फर्स्ट आशुतोष शिवम समेत सीओ आंवला, सीओ मीरगंज, सीओ हाईवे, सीओ टू के साथ दौरा किया। इस दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलू चेक किये गए। देखा गया है कि सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में हैं अथवा नहीं। कांवड़ियों के जत्थों की संख्या का सही आकलन हो सके, इसके लिए बाकायदा पुलिस बल की अलग से ड्यूटी लगी है। कांवड़ मार्ग की सभी सुख सुविधाएं चेक की गयीं। कांवड़ियों के आवागमन में किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न ना हो, इसके लिए सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने व फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। कप्तान कांवड़ियों के विश्राम स्थल भी गए। सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं चेक कीं। उत्तर प्रदेश के अति संवेदनशील बरेली जनपद में काँवड़ यात्रा शांति सौहार्द से सम्पन्न हो। कानून व्यवस्था से सम्बंधित कोई भी मामला सामने ना आये, इसके लिए कप्तान अनुराग आर्य तथा एसपी सिटी मानुष पारीक ने वातानुकूलित दफ्तर छोड़ फील्ड में दिन रात हर स्तर पे मेहनत की। नतीजा ये रहा कि साल 2023 में बारादरी की घटना के बाद बदअमनी फैलाने वालों ने लॉ एंड ऑर्डर प्रभावित करने की जो नापाक कोशिश की, इस बार अराजक तत्वों के अरमान धरे रह गए। बारादरी की काँवड़ यात्रा पर मुस्लिम भाई बहनों ने पुष्प वर्षा की। हालांकि, मोहर्रम जुलूस पे हिन्दू भाई बहनों ने भी फूल बरसाए थे। मोहर्रम के दौरान ही फरीदपुर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी हुई लेकिन योगी सरकार के आईपीएस अनुराग आर्य के निर्देशन में लेडी सिंघम आईपीएस अंशिका वर्मा ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया। इधर, डीएम अविनाश सिंह ने भी प्रशासनिक सभी तैयारियां कम्प्लीट कर ली हैं। डीएम ने सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को स्कूल कॉलेजों में छात्र छात्राओं की छुट्टी के आदेश दिए हैं। डीएम व कप्तान ने स्पष्ट दोहराया है कि लॉ एंड ऑर्डर से खिलबाड़ करने वाले अंजाम भुगतने को तैयार रहें। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।