कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने जोन में निकले ADG रमित शर्मा ! अमरोहा में DIG मुनिराज गोबू व कप्तान लखन सिंह संग ली बड़ी बैठक ! अमन के दुश्मनों पर असरदार एक्शन के सख्त निर्देश
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। सुरक्षित माहौल में श्रावण मास व कांवड़ यात्रा सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां युद्ध स्तर पे हैं। शनिवार में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने फील्ड का रूख करते हुए ताबड़तोड़ विजिट किया। मुरादाबाद परिक्षेत्र अंतर्गत जनपद अमरोहा में जोन प्रमुख ने कांवड़ रुटों का इंस्पेक्शन किया। डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज गोबू व पुलिस कप्तान लखन सिंह संग जोन मुखिया ने मीटिंग करते हुए जिलेभर के राजपत्रित अधिकारियों और थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी के लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों का व्यापक उपयोग किया जाए। कांवड़ रुट पे मीट की दुकानें पूरी तरह प्रतिबंधित रहें। पूर्व वर्षों में सामने आये विवाद समय रहते निपटाये जायें। अमन के दुश्मनों पर ठोस एक्शन लिया जाए। भारी व हल्के वाहनों के लिए समय रहते रूट डायवर्जन प्लान लागू कर उसका प्रचार प्रसार हो, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। डीजे संचालकों से लेकर सभी धर्म गुरुओं, कांवड़ कमेटियों संग हर हाल में मीटिंग कर ली जायें। बिजली व नगर निकाय आदि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करके कांवड़ रुट की सभी समस्यायें निस्तारित कर ली जायें। गत वर्षों के दौरान बदअमनी फैलाने वाले अराजक तत्वों पे पैनी नजर रखी जाए। श्रावण मास के मौके पर छोटी से छोटी सूचनाओं को अटेंड करते हुए तत्काल प्रभाव से असरदार एक्शन लिया जाए। अंतर्जनपदीय व इंटरस्टेट बॉर्डर पर कड़ी चौकसी रखी जाए। चौकीदार, होमगार्ड, सिपाही से लेकर सभी वरिष्ठ जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभायें, ताकि श्रावण मास के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो सके। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।