नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

*भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने रामलीला का फीता काटकर किया शुभारंभ।*

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसबान-बताते चलें आज शाम शनिवार को ग्राम सुजावली में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने फीता काट कर किया इस अवसर पर मयंक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री राम केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श है, उन्होंने त्याग मर्यादा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलकर समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी। राम के चरित्र से हमें यह सीख मिलती है, कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और कर्तव्य का पालन करना चाहिए उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति की जीवन परंपरा को न केवल संजोए रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं, ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया मंच स्थल पर चारों ओर गूंजते ``जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय में हो उठा। इस मौके  पर समस्त रामलीला कमेंटी के सभी सदस्य एवं ग्राम वासी मौजूद रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp