नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कछला गंगा तट पर नाव में सवार होकर फैराया तिरंगा

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बदायूं जनपद के 30 मंडल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा बड़ी धूमधाम उत्सव, उमंग और हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।इधर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कछला गंगा तट पर नाव में सवार होकर तिरंगा फहराया। नौका तिरंगा यात्रा का अद्भुत दृश्य,अनुपम उत्साह एवं अटूट देशभक्ति का संगम जो चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पार्टी के निर्देशनुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा आने वाली पीढियों के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र बनेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वदेशी की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है, स्वदेशी से ही 2047 में विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी।उन्होंने कहा 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी और मौन जुलूस का आयोजन बदायूं क्लब में भारतीय जनता पार्टी करेगी।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, चेयरमैन जगदीश लौनिया, अजय तोमर, मोहित तोमर, नवनीत शाक्य, आनंद मिश्रा, मुनीश राघव सहित अन्य उपस्थित रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp