हाई स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त कर अदीला ने किया अपने कॉलेज व सहसवान नगर का नाम रोशन
रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद
बदायूं (जे०आई०न्यूज़)सहसवान बताते चलें बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते ही इस बार भी लड़कियों ने अपनी छाप छोड़ दी है इसी क्रम में पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज सहसवान की छात्रा अदीला सुपुत्री शरीफ अहमद उर्फ बबलू निवासी मोहल्ला क़ाज़ी ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने कॉलेज के साथ-साथ अपने सहसवान नगर का व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है अदीला के पास होने की खबर जैसे ही परिवार को मिली परिवार में खुशी का माहौल छा गया और अदीला की इस कामयाबी पर सभी ने अदीला को व परिवार को मुबारकबाद दी आपको बता दें अदीला ने 600 अंक में से 502 अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षिक योग्यता का लोहा मनवाया है।