क्षेत्राधिकारी बिल्सी कृष्ण कुमार तिवारी को भावभीनी विदाई, 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा हुए स्थानांतरित
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा द्वारा मंगलवार को क्षेत्राधिकारी बिल्सी कृष्ण कुमार तिवारी के गैर जनपद स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा में हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने श्री तिवारी के कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा तथा प्रशासनिक दक्षता की सराहना की।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नवीन कार्यस्थल पर सफलता की शुभकामनाएं दीं। वहीं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल सेवाकाल की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री कृष्ण कुमार तिवारी को भावनात्मक विदाई देते हुए उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।