नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में नवप्रवेशित एम.बी.बी.एस. 2025 बैच के छात्रों हेतु “White Coat Ceremony” का भव्य आयोजन

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में आज दिनांक 03 नवम्बर 2025 को एम.बी.बी.एस. 2025 बैच के नवप्रवेशित छात्रों के लिए White Coat Ceremony एवं Orientation Programme का भव्य आयोजन किया गया।

यह समारोह नवागंतुक विद्यार्थियों को चिकित्सा पेशे की गरिमा, जिम्मेदारी और सेवा-भाव से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं अधिष्ठाता डॉ. अरुण कुमार तथा उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।


उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से कॉलेज की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे यह संस्था न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और मानवीय मूल्यों का भी विकास करती है।


इसके उपरांत, सभी विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को White Coat पहनाकर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार का प्रेरणादायक संबोधन


प्रधानाचार्य एवं अधिष्ठाता डॉ. अरुण कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि –


“यह सफेद कोट केवल एक वस्त्र नहीं है — यह पवित्रता, ईमानदारी और विश्वास का प्रतीक है।

यह हमें याद दिलाता है कि हमारा हर निर्णय किसी के जीवन को प्रभावित करता है।”


उन्होंने महात्मा गांधी जी का प्रेरक उद्धरण साझा किया –


“खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है – खुद को दूसरों की सेवा में खो देना।”


डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि जब कोई विद्यार्थी यह सफेद कोट पहनता है, तो वह केवल डॉक्टर बनने का सपना नहीं देखता —

बल्कि एक जिम्मेदारी स्वीकार करता है, एक व्रत लेता है — मानवता की रक्षा और सेवा का।


उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टर बनना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है।


“A good physician treats the disease, but a great physician treats the patient who has the disease.”

(एक अच्छा चिकित्सक रोग का इलाज करता है, लेकिन एक महान चिकित्सक उस व्यक्ति का इलाज करता है जो उस रोग से पीड़ित है।)


उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और विनम्रता को अपने जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी और कहा —


“Success doesn’t come to you — you go to it.”

सफलता आपके पास नहीं आती, आपको उसके पास जाना पड़ता है।


उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल शिक्षा की यह पाँच वर्ष की यात्रा कठिन जरूर है, परंतु यही यात्रा उन्हें डॉक्टर नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और करुणामय इंसान बनाएगी।


प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा —


“आपने अपने बच्चों को समाज की सेवा के इस महान मार्ग पर अग्रसर किया है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ केवल डॉक्टर नहीं, बल्कि चरित्रवान, नैतिक और करुणामय चिकित्सक तैयार करेगा।”


अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को यह प्रेरक विचार दिया —


“Wherever the art of medicine is loved, there is also a love of humanity.”

(जहाँ चिकित्सा का प्रेम होता है, वहाँ मानवता का प्रेम भी होता है।)


समापन में उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और चरक शपथ दिलाई।


कार्यक्रम के दौरान एम.बी.बी.एस. छात्रों द्वारा कविता, भाषण एवं गीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे समारोह का माहौल उल्लासपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया।


कार्यक्रम का संचालन डाॅ. मुकत्याज हुसैन (विभागाध्यक्ष, एनाटॉमी विभाग) द्वारा किया गया। इसी क्रम में एनाटॉमिकल रंगोली प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से डाॅ. एस.के. मिश्रा, डाॅ. मनीष कुमार, डाॅ. वशिष्ठ मिश्रा, डाॅ. अमृता वाजपेयी, डाॅ. सुचेता यादव, डाॅ. अभिषेक कुमार, डाॅ. शिवम कामठान, डाॅ. लालेन्द्र यादव, डाॅ. श्रवण कुमार भार्गव, डाॅ. पारूल सक्सेना, डाॅ. अर्जित गंगवार, डाॅ. पुनीत कुमार, डाॅ. वैशाली, डाॅ. श्वेता कनौजिया, डाॅ. मिदत्त अली खान, डाॅ. निगार फातिमा,

तथा संकाय सदस्य श्री संदीप कुमार सिंह, श्रीमती ममता, श्री प्रखर सहित सभी कर्मचारी एवं एम.बी.बी.एस. 2025 बैच के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक फोटोग्राफी के साथ हुआ।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp