नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

साईं मंदिर के पुजारी की हत्या का पर्दाफाश करने में सलीम की दुकान पर लगे कैमरे आए काम जिससे खुश होकर एसएसपी ने दुकान स्वामी सलीम को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें दिनांक 16/17.11.2025 की रात्रि में थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत खेडा बुजुर्ग में स्थित सर्वेश्वर साई मन्दिर के पुजारी मनोज शंखधार की अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा हत्या कर लूटपाट किये जाने की घटना के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 562/2025 धारा 103(1)/309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान सलीम पुत्र जैनुल आबदीन निवासी आरिफपुर नावादा थाना सिविल लाइन, बदायूँ के प्रतिष्ठान में मुख्य मार्ग की ओर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहयोग से महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त गम्भीर घटना का त्वरित व सफलतापूर्वक अनावरण किया गया। उक्त घटना का सफल अनावरण में  सलीम पुत्र जैनुल आबदीन उपरोक्त के प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा सलीम उपरोक्त को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रुप में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने में सक्रिय सहयोग की भूरि- भूरि प्रशसा की गयी। यह कार्य अत्यंत सराहनीय है औऱ सामुदायिक सुरक्षा में नागरिक भागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

*नोट-* अत: अन्य नागरिको से अपेक्षा की जाती है कि आमजन की ओर से इस प्रकार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रहने व निगरानी के लिए अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर अच्छे क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं  ताकि कोई अप्रिय घटना होने पर सीसीटीवी के डाटा के आधार पर अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके । जिसमें आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा ।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp