सर्विलांस सेल बदायूं व विभिन्न थानों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से खोए हुए 120 मोबाइल बरामद मोबाइल पाकर स्वामियों के खिले चेहरे
बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के पर्यवेक्षण एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सर्विलांस टीम बदायूँ व विभिन्न थाना पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर खोये/गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के कुल 120 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
आपको बता दें आज दिनांक 13.01.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में बरामद शुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया ।*
➡ *मोबाइल स्वामियों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ व स्वाट/सर्विलांस टीमों को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।*
*बरामदगी-*सर्विलांस सेल – 80 मोबाइल बरामद ।
थाना सिविल लाइन – 20 मोबाइल बरामद ।
थाना वजीरगंज – 6 मोबाइल बरामद ।
थाना बिसौली – 4 मोबाइल बरामद ।
थाना उझानी – 4 मोबाइल बरामद ।
थाना दातागंज – 3 मोबाइल बरामद ।
थाना बिनावर – 1 मोबाइल बरामद ।
थाना इस्लामनगर – 1 मोबाइल बरामद ।
थाना कुंवरगांव – 1 मोबाइल बरामद ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम
1-निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट प्रभारी स्वाट मये टीम
2-उप निरीक्षक धवेर्द्र सिंह प्रभारी सर्विलान्स सेल मये टीम।
मोबाइल पाकर सभी लोगों की खुशी देखते ही बनती थी।