कादर चौक में दबंगों के हौसले बुलंद प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश प्लॉट मालिक ने थाने में दी तहरीर
बदायूं(जे०आई०न्यूज़) कादर चौक बताते चलें एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कड़े निर्देश देते नजर आते हैं, कि अगर किसी भू माफिया ने किसी गरीब की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की तो उसको बख्शा नहीं जाएगा लेकिन कादर चौक में भूमाफियाओं पर इसका कोई असर दिखाई नहीं देता आपको बता दें मामला कादर चौक का है जहां प्रार्थी ज़ाकिर अली पुत्र गौस मोहम्मद निवासी कादर चौक अपने प्लॉट को बनाने के लिए साफ सफाई कर रहा था इतने में उसके पास रामकुमार पुत्र राजपाल व बृजेश पुत्र रामकुमार निवासी कादर चौक आए और गाली गलौज करने लगे मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए कहने लगे तू यह प्लॉट नहीं बन सकता अगर अपनी जान बचना चाहता है तो यहां से भाग जा और कभी इस प्लॉट की तरफ मत झांकना प्रार्थी डर के मारे वहां से भाग आया। प्रार्थी का कहना है कि वो दबंग किस्म के लोग हैं अगर मैं नहीं आता तो मेरे साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी प्रार्थी ने दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है देखना होगा की पुलिस प्रशासन प्रार्थी की क्या मदद करता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा अगर पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे भू माफियाओं दबंगों के खिलाफ अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है। ऐसे लोगों के और हौसले बुलंद होंगे और वह आगे भी गरीब लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे करते रहेंगे।