संदिग्ध अवस्था में मिला ईको चालक का शव, सनसनी
रिपोर्ट - मलिक सिद्दीकी
बरेली (जे.आई.न्यूज़): जनपद के नवाबगंज में एक ईको चालक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ईको चालक मुनीश कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में श्मशान भूमि में पड़ा मिला। ईको चालक परिवार के साथ कस्बे के मोहल्ला चाणक्यपुरी में रहते थे, उनकी मौत परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चालक की मां शांति देवी और पत्नी ममता का रो रोकर बुरा हाल है। चालक मुनीश की शादी को महज 07 साल ही हुए हैं, उनके 03 बेटे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, तो वहीं एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।